जोधपुर के डॉक्टर रोमित पुरोहित यूएई में सम्मानित
यूएई(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर के डॉक्टर रोमित पुरोहित यूएई में सम्मानित। प्रवासी राजस्थानी जोधपुर के मूल निवासी डॉक्टर रोमित पुरोहित को क्राउन प्रिंस शेख हमदान और शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान के तत्वावधान में सम्मानित किया गया। 26 अक्टूबर को इंडिया फेस्ट में यूएई के राष्ट्रीय स्तर पर 15 उल्लेखनीय नेताओं और पेशेवरों को सम्मानित किया गया,जिसमें डॉ पुरोहित भी शामील थे।
जोधपुर के मूल निवासी डॉ.रोमित पुरोहित 15 पुरस्कार विजेताओं में शामिल थे। यह सम्मान पाने वाले वे पहले प्रवासी राजस्थानी। उन्हें कोविड-19 दिशानिर्देश विकसित करने,लोगों को परामर्श देने और बिना किसी शुल्क के उनके प्रबंधन में सहयोग करने,समुदायों के लिए काम करने और 2000 से अधिक भारतीय डॉक्टरों के साथ यूएई में भारतीय मूल के डॉक्टरों की स्थापना करने में उनके अथक परिश्रम के लिए सम्मानित किया गया।
दक्षता पारदर्शिता व संवेदनशीलता को बनाएं आधार-कलेक्टर
डॉ पुरोहित सरकारी क्षेत्र और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से चुने गए एकमात्र व्यक्ति थे। यह पुरस्कार नूरा बिन्त मोहम्मद अल काबी,राज्य मंत्री और ए.अमरनाथ,चार्ज डी’अफेयर्स, भारतीय दूतावास द्वारा प्रदान किया गया,जिसके साक्षी 150,000 से अधिक भारतीय थे।
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

