शिवम नाट्यलय का 60वाँ एवं 61वाँ अरंग्रेत्रम 26 को

वंशिका गांधी एवं वीरल लढ्ढा देगी नृत्य प्रस्तुति

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिवम नाट्यलय का 60वाँ एवं 61वाँ अरंग्रेत्रम 26 को। भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परम्परा को संजोते हुए, शिवम् नाट्यलय पुन: एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। संस्थान की दो प्रतिभावान शिष्या वंशिका गांधी तथा वीरल लढ्ढा अपनी कलादक्षा का महत्त्वपूर्ण पर्व,अरंगेत्रम,जोधपुरवासियों के समक्ष प्रस्तुत करने जा रही हैं।

वंशिका गांधी राजमाता कृष्ण कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल,जोधपुर की आठवीं कक्षा की होनहार छात्रा हैं। अध्ययन के साथ-साथ उन्हें बैडमिन्टन में भी रुचि है। वंशिका के पिता दिनेश गांधी हैंडीक्राफ्ट के व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं तथा माता पूजा गांधी एक निपुण गृहिणी हैं।

वंशिका बचपन से ही नृत्य की लय और भाव से परिपूर्ण रहीं। इसी श्रद्धा और लगन के कारण उन्हें शिवम नाट्यलय की गुरु डॉ.मंजूषा चन्द्र भूषण सक्सेना के पास भरतनाट्यम के अध्ययन के लिए भेजा गया। गुरु के स्नेहपूर्ण निर्देशन और कठोर साधना के 7 वर्षों के बाद आज वह यह गौरवशाली अरंगेत्रम मंचस्थ कर रही हैं।

गांव से काम के सिलसिले में जोधपुर आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म

वीरल लढ्ढा राजमाता कृष्ण कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की सातवीं कक्षा की प्रतिभाशाली छात्रा हैं। नृत्य के अतिरिक्त उन्हें कला तथा शिल्प और पुस्तकों का सान्निध्य अत्यन्त प्रिय है। वीरल ने केवल 5 वर्ष की आयु में ही शिवम् नाट्यलय में प्रवेश कर गुरु के संरक्षण में भरतनाट्यम का अध्ययन आरम्भ किया।

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026