Doordrishti News Logo

गांव से काम के सिलसिले में जोधपुर आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म

  • नशीला पदार्थ पिलाकर पहले दुष्कर्म
  • साल भर से यौनाचार
  • तीन को किया नामजद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गांव से काम के सिलसिले में जोधपुर आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म। जिला पूर्व में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शादीसुदा पीडि़ता गांव से जोधपुर काम की तलाश में आई थी। तब एक आरोपी ने उसे काम दिलाने के बाद होटल में दुष्कर्म किया और फिर अपने दोस्तों से भी दुष्कर्म करवाया। पांच सात लोगों द्वारा महिला से सालभर से यौनाचार चलता रहा। पीडि़ता ने तीन युवकों को नामजद किया और अन्य को वह नहीं जानती है। एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा इस बारे में गहन जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – महामंदिर दाधिच नगर में लगाई सैंध,जालोर से पकड़ा गया

उदयमंदिर थाने में महिला ने मुख्य आरोपी दलपत और उसके दो साथियों जगदीश एवं उत्तम को नामजद कर रिपोर्ट दी है। 30 वर्षीय शादीसुदा पीडि़ता का आरोप है कि तकरीबन साल भर पहले वह अपने गांव से जोधपुर काम के सिलसिले में आई थी। तब दलपत से उसका संपर्क हुआ। उसने काम दिलाने का झांसा दिया फिर पावटा स्थित एक होटल पर लेकर गया। जहां नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उससे दुष्कर्म कर फोटो वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी गई और फिर वह यौनाचार करने लगा।

बाद में उसने अपने परिचितों से दुष्कर्म करवाया। तीन लोगों को पीडि़ता ने नामजद कर रिपोर्ट दी है, इसमें कुछ और लोग भी शामिल बताए गए है जिन्होंने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला का पति बीमार रहता है। आरोप है कि नामजद लोगों ने उसे जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया।

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026