जोधपुर सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों ने की ग्राउंड की पूजा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर सॉफ्ट बॉल खिलाड़ियों ने की ग्राउंड की पूजा। रविवार को अल्प भाषा स्कूल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में जोधपुर जिला सॉफ्टबॉल संघ के तत्वाधान में जोद्धपुर के सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों ने सॉफ्टबॉल खेल मैदान की पूजा की। दीपावली से एक दिन पहले छोटी दीपावली के मौके पर खिलाडियों ने ग्राउंड को दीपों से जगमग कर दिया. इस मौके पर खिलाडियों ने अपने खेल में प्रयोग की जाने वाली सभी चीजों की पूजा भी की।

जिला सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि दिवाली को जीत और समृद्धि का पर्व माना जाता है और खिलाड़ियों के लिए उनका खेल का मैदान ही उनकी जीत का केंद्र होता है।इसलिए वे मैदान की पूजा करके विजय और समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। यह पूजा खिलाड़ियों को अपने खेल के मैदान के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त करने का एक तरीका है,जो उन्हें सफल होने में मदद करता है।

संसदीय कार्य मंत्री एमजीएच में जैसलमेर बस दुखांतिका के घायलों से मिले

क्यो ग्राउंड की करते हैं पूजा
इस मौके पर जिला सॉफ्टबॉल संघ के कोषाध्यक्ष रोहिताष शर्मा ने बताया हम लोग जिस पिच पर और जिस ग्राउंड में साल भर मेहनत करते हैं छोटी दीपावली के दिन यानी दीपावली के 1 दिन पहले हम लोग उसकी पूजा करते हैं। यहां हम लोग स्पोर्ट्स में प्रयोग की जाने वाली सभी वस्तुओं जैसे बैट,बॉल,ग्लव्स आदि को रखकर उनकी पूजा करते हैं। इसके अलावा पूरे ग्राउंड को दीपों से सजाते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हम अपने मंजिल में कामयाब हों और जोधपुर के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में अपने प्रदेश का नाम रोशन करें।

Related posts: