नुक्कड़ नाटक व चित्र प्रदर्शनी से सतर्कता जागरूकता का संदेश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नुक्कड़ नाटक व चित्र प्रदर्शनी से सतर्कता जागरूकता का संदेश। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर रेल मंडल के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित सतर्कता सेमिनार के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गलियारे में सतर्कता जागरूकता चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेलवे कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सतर्कता के महत्व से अवगत कराया गया।
वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी शिवेंद्र मोहन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस दौरान महाप्रबंधक कार्यालय से सतर्कता अधिकारी भी उपस्थित थे।
भाजपा लालसागर मंडल कार्यालय का किया विधिवत उद्घाटन
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रोचक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से सतर्कता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।जोधपुर मंडल के सांस्कृतिक दल एवं भारत स्काउट एंड गाइड कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत इस नुक्कड़ नाटक को मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहा।
उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों में 18 अगस्त से 17 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सेमिनारों का आयोजन किया जा रहा है,जिनका उद्देश्य रेलकर्मियों में पारदर्शिता,ईमानदारी एवं सजगता की भावना को सुदृढ़ करना है। मंच का संचालन राजकुमार जोशी ने किया।