भाजपा लालसागर मंडल कार्यालय का किया विधिवत उद्घाटन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा लालसागर मंडल कार्यालय का किया विधिवत उद्घाटन। भाजपा लालसागर मंडल कार्यालय का शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना और उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्यालय का शुभारंभ किया।
उद्घाटन से पूर्व,राज्यमंत्री और जेडीए के पूर्व चेयरमैन प्रो. डॉ महेन्द्र सिंह राठौड़ और जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने मिलकर फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच,मंडल अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि लालसागर मंडल का यह नया कार्यालय भाजपा संगठन की मजबूत के लिये एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यालय के उद्घाटन से न केवल स्थानीय कार्यकर्ताओं को एक नई दिशा मिलेगी, बल्कि यहां से आमजन की समस्याओं का समाधान भी होगा। हम सभी का यह संकल्प है कि हम मिलकर इस क्षेत्र को और अधिक प्रगति के मार्ग पर ले जाएंगे।
डॉ महेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि यह उद्घाटन केवल एक भवन का नहीं, बल्कि लालसागर मण्डल के कार्याकर्ताओं के उत्थान की एक नई दिशा का आरंभ है। मंडल की टीम ने हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है और मैं विश्वास करता हूं कि इस नए कार्यालय से और भी अधिक समृद्धि आएगी। हम सभी को मिलकर इस कार्यालय का भरपूर उपयोग करना होगा ताकि समाज के सभी वर्गों को लाभ हो।
मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी ने सभी का स्वागत करते हुए इस शुभ अवसर पर आभार व्यक्त किया। महामंत्री राधेश्याम सोनी और अजयपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए कार्यालय को सफल और प्रगति की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम के साथ ही मंडल कोषाध्यक्ष खेम सिंह चारण का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया,जहां उन्हें साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

