दुष्कर्म और पॉक्सो के दो आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुष्कर्म और पॉक्सो के दो आरोपी गिरफ्तार।शहर की सूरसागर पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी के एक आरोपी को पकड़ा है। लूणी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को अब गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि 14 अक्टूबर को एक युवती की तरफ से केस दर्ज कराया गया था। जिसमें दुष्यंत उर्फ दौलत पर दुष्कर्म और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरंभिक जांच पड़ताल के बाद आरोपी सूरसागर निवासी दुष्यंत उर्फ दौलत को गिरफ्तार कर लिया।
नुक्कड़ नाटक व चित्र प्रदर्शनी से सतर्कता जागरूकता का संदेश
इधर लूणी थानाधिकारी डॉ.हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 23 अगस्त को पॉक्सो के एक केस में पहले बालक को निरूद्ध किया गया था। प्रकरण में एक आरोपी पचपदरा बालोतरा निवासी राकेश फरार था,जिसे अब गिरफ्तार किया गया है। किशोरी को आरोपी और नाबालिग ने धमकी दी और उससे दुष्कर्म किया था। उसकी मां और भाई को जान की धमकी दी गई थी। बाद में पीडि़ता ने केस दर्ज कराया था।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

