Doordrishti News Logo

हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस से एक लाख की अवैध शराब पकड़ी

अंबाला से गुजरात ले जा रहा था आरोपी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस से एक लाख की अवैध शराब पकड़ी। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस से अवैध शराब बरामद की। ट्रेन से आर्मी कैंटीन की 46 बोतलें मिली जिसकी कीमत करीब 1.2 लाख से ज्यादा बताई गई है।

आरपीएफ ने एक आरोपी को भी पकड़ा है जो अवैध शराब को अंबाला से गुजरात ले जा रहा था। त्योहारी सीजन पर इन दिनों आरपीएफ द्वारा सघन चैकिंग की जा रही है। इसी दौरान जोधपुर स्टेशन पर सादे कपड़े में तैनात यात्री विषयक अपराध रोकथाम टीम में सादा कपड़ों में तैनात कांस्टेबल मनीष कुमार,राजकुमार यादव को सवारी गाड़ी संख्या 19़272 हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस के कोच ए-2 की सीट नंबर 24 के नीचे लाल रंग के भारी वजनी ट्रॉली बैग मिला। इस सम्बन्ध में सीट पर बैठे यात्री से पूछताछ किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा।

फिल्मी स्टाइल में पकड़ा अवैध हथियार सप्लायर

उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम बावड़ी रोड सनोसरा, पुलिस थाना मोहनगढ़ जिला भावनगर गुजरात निवासी निलेश कुमार पुत्र बीनु भाई बताया व उक्त बैग स्वयं का व उसमें शराब की बोतलें होना बताया। उसने बताया कि वह अम्बाला में आर्मी की नौकरी करने वाले दौस्त के मार्फत कैन्टीन से सस्ते दामों में शराब खरीदकर गुजरात में महंगे दामों में बेचने के लिए ले जा रहा था। ट्रॉली बैग चैक करने पर अंग्रेजी शराब की 46 बोतलें मिली। इस पर आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी जोधपुर को सुपुर्द किया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026