करंट लगने से महिला और कृषक की मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),करंट लगने से महिला और कृषक की मौत।कमिश्ररेट के जिला पूर्व में करंट लगने से एक महिला और कृषक की मौत हो गई। महिला खेत की तरफ से जा रही थी और कृषक खेत पर काम कर रहा था। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि देवलिया बनाड़ निवासी 43 वर्षीय हिम्मत सिंह पुत्र उम्मेदसिंह अपने खेत पर काम कर रहा था। तब विद्युत लाइन से उसे करंट लगने पर अस्पताल ले जाया गया,मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसके भाई पर्वत सिंह की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
संविदा नौकरी धारकों को सरकारी नौकरी का प्रलोभन देकर लाखों का फ्रॉड
इसी तरह करवड़ पुलिस ने बताया कि जुड़ करवड की रहने वाली 54 वर्षीय जेठी देवी पत्नी तुलछाराम जाट खेत पर काम करने के लिए जा रही थी। तब रास्ते में बिजली पोल से प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। उसके पुत्र पूनाराम जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी है।
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

