Doordrishti News Logo

सड़क हादसों में घायल महिला जातरू सहित तीन की मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),सड़क हादसों में घायल महिला जातरू सहित तीन की मौत।कमिश्ररेट क्षेत्र में हुए सडक़ हादसे में घायल महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए।

करवड़ पुलिस ने बताया कि अजमेर के रूपनगढ़ स्थित पेट्रोल पंप के पास रहने वाला सुरेश भाट बाइक से रामदेवरा गया था। वापसी के समय वह बाइक लेकर पत्नी जाटादेवी संग लौट रहा था। तब करवड़ क्षेत्र में उसकी बाइक आवारा पशु से टकरा गई और उसकी पत्नी बाइक से नीचे गिर गई। इस पर घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। पति सुरेश भाट ने रिपोर्ट दी।

जोधपुर से रामेश्वरम के लिए वरिष्ठ नागरिकों की एसी ट्रेन रवाना

दूसरी तरफ लूणी पुलिस के अनुसार नंदवान गांव निवासी जींयाराम गवारिया लूणी क्षेत्र में चलती बस से नीचे गिरने पर घायल हो गया था। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,मगर उसकी अब मौत हो गई। उसके पुत्र प्रेमाराम गवारिया की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इधर भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि झालामंड स्थित सिनवाडियों की ढाणी में रहने वाले महेंद्र पुत्र नारायण राम प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा मधुबन से पाली रोड की तरफ आ रहा था। तब किसी कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। उसके भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया गया,मगर अब उसकी मौत हो गई। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव कार्रवाई के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026