श्रीरिक्तेश्वर भैरवनाथ मंदिर में तेलाभिषेक व भजन संध्या 5 को
भैरव जयंती 5 सितंबर को
जोधपुर(डीडीन्यूज)श्रीरिक्तेश्वर भैरवनाथ मंदिर में तेलाभिषेक व भजन संध्या 5 को। भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के पावन अवसर पर शुक्रवार 5 सितंबर को भैरव जयंती श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में रिक्तेश्वर भैरुजी चौराहा स्थित श्रीरिक्तेश्वर भेरवनाथ मंदिर में अनेक धार्मिक आयोजन होंगे।
कार्यक्रम संयोजक मनोहरलाल भाटी व कमलकिशोर भाटी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में ऋतु पुष्पों,फूलमंडली व आकर्षक रोशनी से सजावट के साथ देव प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया जाएगा।
बाबा रामदेव का मसूरिया मेला संपन्न
आयोजन के तहत सुबह ध्वजारोहण व दिनभर तेलाभिषेक के साथ शाम 8 बजे से सोहम भजन मंडली द्वारा 51वीं भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें सोहम भजन मंडली के 75 वर्षीय वरिष्ठ व सदाबहार भजन गायक चंद्रसिंह गहलोत ‘मामा’ (चंदुमामा) और मंडली सहित अनेक नामचीन कलाकारों द्वारा भजनों की सरिता प्रवाहित की जाएगी और भैरवनाथ व देवी- देवताओं की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस मौके दिनभर भेरवनाथ के दर्शनार्थ भक्तों का आवागमन रहेगा।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

