पारंपरिक खेल हमारी धरोहर-दीया कुमारी

  • जोधपुर की लंगड़ी एक्सप्रेस दर्ज हुई इंडिया बुक और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में
  • दीया कुमारी ने भी लगाई लंगड़ी दौड़

जोधपुर(डीडीन्यूज),पारंपरिक खेल हमारी धरोहर-दीया कुमारी। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार द्वारा रेलवे स्टेडियम में आयोजित लंगड़ी एक्सप्रेस कार्यक्रम ने शनिवार को नया इतिहास रच दिया। 600 से अधिक बच्चों ने एक साथ दौड़ लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जोधपुर का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया।

इस अनोखे आयोजन की सबसे बड़ी खासियत रही कि राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खुद लंगड़ी टांग खेला और दौड़ लगाकर सबका उत्साह दोगुना कर दिया। अपने संबोधन में दिया कुमारी ने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी धरोहर हैं। जब हम इन्हें आगे बढ़ाएंगे,तब ये न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखेंगे बल्कि दुनिया में भी हमारी अलग पहचान बनाएंगे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत की,जिसने बच्चों की छिपी प्रतिभा को उजागर करने का मंच दिया। हमें गर्व है कि हम राजस्थानी हैं।

एसआई भर्ती में बड़ी मछलियों का नाम आना बाकी-शेखावत

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री केके विश्नोई, रोटेरियन विकास धाभाई (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर),रोटेरियन पवन पाटनी (पास्ट गवर्नर),रोटेरियन डॉ.राजेश माथुर,रोटेरियन डॉ.संगीता माथुर,रोटेरियन प्रवीण व्यास, रोटेरियन राकेश मेहता, रोटेरियन रचना व्यास,रोटेरियन डॉ.अनिल शर्मा,रोटेरियन विजय जोशी, रोटेरियन सोनल अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026