प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा करेगी राहुल गांधी का पुतला दहन
जोधपुर(डीडीन्यूज),प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा करेगी राहुल गांधी का पुतला दहन।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध कांग्रेस के एक नेता द्वारा की गई अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में रविवार को शाम को 5 बजे जालोरी गेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा।
पारंपरिक खेल हमारी धरोहर-दीया कुमारी
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री पर की गई अमर्यादित टिप्पणी देश की जनता का अपमान के समान है,जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धनादिया ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर कांग्रेस पार्टी की इस अनुचित टिप्पणी के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे तथा नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराएंगे।
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

