Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना संक्रमण के चलते होम आइसोलेशन में रखा गया एक युवक घर से बाहर चला गया। वह नहीं मिला। इस पर पुलिस ने अब इसके खिलाफ महामारी अधिनियम में केस दर्ज कर लिया। नागौरी गेट थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि कलाल कॉलोनी गली नंबर 1 में रहने वाला मनीष पुत्र बंशीलाल कलाल को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर होम आइसोलेशन किया गया था। मगर वह बिन बताए घर से बाहर चला गया। चेक करने पर वह अपने घर पर नहीं मिला। इस पर उसके खिलाफ महामारी अधिनियम में केस बनाया गया है।