जोधपुर: साल भर से फरार अबैध बजरी परिवहनकर्ता गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: साल भर से फरार अबैध बजरी परिवहन कर्ता गिरफ्तार। कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने अवैध बजरी के परिवहन के आरोप में साल भर से फरार चले एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी डॉ.हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि खनिज कार्यदेशक अजीत सिंह की तरफ से गतवर्ष रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके अनुसार लूणी नदी क्षेत्र में ग्राम दूदिया,भाचरना,धुन्धाडा में खनिज बजरी के अवैध खनन/ निर्गमन रोकथाम के लिए क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

आरोपी जिस बाइक से भागा उसकी एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

थानधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि पूर्व में प्रकरण दर्ज के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और जेल भिजवाया गया था। मामले में रामनगर भांडू बोरानाडा निवासी राकेश सारण पुत्र सुमेरराम जाट को अब गिरफ्तार किया गया। वह अवैध बजरी परिवहन में लगा हुआ था। वह साल भर से फरार चला आ रहा था।पूर्व में सोनाराम,अमराराम, चैनाराम,विक्रम विश्नोई एवं भागीरथ को गिरफ्तार किया गया था।

Related posts: