जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज भी अंगदान जागरूकता की मुहिम में शामिल
जोधपुर(डीडीन्यूज),जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज भी अंगदान जागरूकता की मुहिम में शामिल। देश प्रदेश की आबादी में अंगदान के प्रति लोगों में आज भ्रांतियां हैं।लोगों का सोचना है अंग दान करने से उन्हें अगले जन्म में ये अंग वापस नहीं मिलेंगे,इसलिए आज भी कई लोग अंगदान को तैयार नहीं होते हैं।
मथुरादास माथुर अस्पताल में विश्व अंगदान दिवस पर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य बीएस जोधा व अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित ने अंगदान जागरूकता को लेकर कई बातें बतायी। उन्होंने चिकित्सालय में चल रही सभी गतिविधियों व प्रयासों के बारे में बताया एस्ट्रोलोजी विभाग के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राठौड़ ने अंगदान के महत्व व आवश्यकता पर जानकारी दी अभी तक चिकित्सालय में लाइव ट्रांसप्लांट किए यूरोलॉजीस्ट डॉ गोरधन चौधरी के अब तक के प्रयासों व ब्रैंडेड पहचान, क़ानूनी प्रक्रिया और ज्ञान लेने सहित कई जानकारियां पर प्रकाश डाला।
जोधपुर: नुक्कड़ नाटक कर समझाया अंगदान के महत्व
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ग्रुप का एक दिवसीय कैम्प के अंगदान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मथुरादास माथुर अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया पंजीकरण के बाद भी परिवार की सहमति के बिना अंगों का उपयोग नहीं किया जाता जा सकता है।
सचिव तारा सोलंकी ने सभी डॉक्टर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा नुक्कड़ नाटक का मंचन से भी इस प्रकार की मुहिम को आगे लाने का प्रयास भविष्य में किया जाएगा। अंगदान को लेकर भ्रांतियां है और इन्हें दूर करना होगा क्योंकि दक्षिण भारत कई राज्यों में हमसे आगे हैं। लेकिन इस बार एक माह के अभियान में हमने शपथ ली है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

