Doordrishti News Logo

जोधपुर: भारी बारिश की स्थिति में रेलवे अलर्ट मोड़ पर,किए विशेष बंदोबस्त

जोधपुर(डीडीन्यूज), जोधपुर:भारी बारिश की स्थिति में रेलवे अलर्ट मोड़ पर,किए विशेष बंदोबस्त। मानसून अवधि में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर रेलवे अलर्ट मोड़ पर है तथा विपरीत परिस्थितियों में संरक्षित और सुरक्षित रेल संचालन के लिए विशेष प्रबंधन किए गए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने पूर्व वर्षों के अनुमान के आधार पर जिन रेलखण्डों में अत्यधिक बारिश की संभावना है ऐसे स्थानों की विभिन्न स्तरों पर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।

इसके लिए मंडल स्तर पर किए गए इंतजाम की समीक्षा के बाद त्रिपाठी ने जानकारी दी कि बारिश की अधिकता वाले स्थानों पर ट्रैक के कटाव की स्थिति से निपटने के लिए मिट्टी के कट्टे,रोड़ी इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है,ताकि भारी बारिश के कारण ट्रैक के नीचे मिट्टी के कटाव होने पर तुरंत ठीक कर रेल संचालन को सुचारू किया जा सकें।

जोधपुर: 1 से 27 अगस्त तक बदले मार्ग से चलेगी रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन

अंडर पास पर विशेष निगरानी
मानसून के समय भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में भी पानी भर जाता है जिससे सड़क उपयोग कर्ताओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रेलवे द्वारा अडंरपास में पानी भरने की समस्याओं से निपटने और सुगम आवागमन के लिए पानी भरने वाले चिन्हित अंडरपासों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है।

चिन्हित अंडरपासों की 24 x 7 नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा भारी बारिश एवं निकटवर्ती एरिया में जलभराव होने की स्थिति में रोड अंडर ब्रिज/अंडरपास से गुजरने वाले सड़क यातायात को रोकने एवं सचेत करने के लिए चौकीदारों की तैनाती की गई है।

आमजनों से रेडक्रॉस व संकेतकों की पालना का आग्रह
इसके साथ ही रेलवे ने जलभराव वाले रोड अंडर ब्रिज/अंडरपास पर सर्तक करने के लिए रेड क्रॉस या स्टॉप के संकेतक बनाए गए है। रेलवे द्वारा रोड अंडर ब्रिज/अंडर पास में भरे पानी के तुरंत निकास के लिए रोड अंडर ब्रिज पर पम्प लगाए है, जिससे सड़क उपयोगकर्ताओं को राहत मिल सके।

Related posts:

IIT जोधपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी,बोले तकनीक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

April 15, 2026

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026