भाविप करेगी 1 लाख किशोरियों व महिलाओं की एनीमिया जांच

  • भारत विकास परिषद का आयोजन
  • एनिमिया मुक्त राजस्थान अभियान
  • एनीमिया मुक्त राजस्थान के पोस्टर का विमोचन संभागीय आयुक्त ने किया

जोधपुर(डीडीन्यूज),भाविप करेगी 1 लाख किशोरियों व महिलाओं की एनीमिया जांच। भारत विकास परिषद द्वारा सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश में 5 अगस्त को स्वास्थ्य पहल एनिमिया मुक्त राजस्थान अभियान के अन्तर्गत 1 लाख किशोरियों तथा महिलाओं की एनीमिया जांच की जायेगी। इस हेतु भारत विकास परिषद राजस्थान की 250 शाखाओं द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के सहयोग से व्यापक तैयारी की गई है।

एनीमिया मुक्त अभियान के पोस्टर का विमोचन
एनीमिया मुक्त राजस्थान के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को सम्भागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह द्वारा भाविप के क्षेत्रीय संरक्षक राधेश्याम रंगा,प्रान्तीय संरक्षक ब्रिगेडियर नरेन्द्र मल सिंघवी तथा परिषद दायित्वधारियों की उपस्थिति में किया गया।

सम्भागीय आयुक्त ने भाविप के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की दिशा में सार्थक व सराहनीय पहल है। क्षेत्रीय संरक्षक राधेश्याम रंगा ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद् का लक्ष्य स्वस्थ – समर्थ व संस्कारित भारत का निर्माण है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारत विकास परिषद देश भर में सेवा तथा संस्कार की गतिविधियों का संचालन करता है। स्वस्थ जननी ही स्वस्थ सन्तान को जन्म दे सकती है इसलिए परिषद् सम्पूर्ण देश में 2019 से एनीमिया मुक्त भारत अभियान संचालित कर रहा है जिसमें प्रतिवर्ष लाखों किशोरियों तथा महिलाओं की हिमोग्लोबिन जांच कर एनीमिक महिलाओं को चिकित्सकीय उपचार से एनीमिया मुक्त किया जा रहा है।

प्रान्तीय अध्यक्ष नारायण रुप राय ने बताया कि गत सत्र में राजस्थान पश्चिम प्रान्त में 36 एनीमिया जांच शिविर आयोजित किए गए जिसमें लगभग 4000 जांच की गई। जांच में एनीमिक पाई गई 600 महिलाओं को उचित उपचार व खान-पान से एनीमिया मुक्त किया गया। भारत विकास परिषद द्वारा यह कार्य वर्ष पर्यन्त किया जाता है।

क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव जगदीश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 5 अगस्त को सम्पूर्ण राजस्थान में एनीमिया मुक्त राजस्थान स्वास्थ्य पहल के अन्तर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 1 लाख जांच नि:शुल्क किये जाने का लक्ष्य है।

जोधपुर: चरक जयंती साप्ताहिक समारोह का शुभारंभ

महिला उद्यमिता मेले के पोस्टर का विमोचन
आगामी 3 व 4 अगस्त को जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा आयोजित महिला उद्यमिता मेले के बैनर का विमोचन सम्भागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह द्वारा किया गया। शाखा अध्यक्ष अर्चना बिड़ला तथा महिला संयोजक शोभा आंचलिया ने बताया कि महिला स्वावलंबन के लिए आयोजित मेले में 50 महिला उद्यमियों द्वारा स्टाल लगाकर उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का विपणन किया जाएगा।

ये थे उपस्थित
इस अवसर पर प्रान्तीय संयोजक सम्पर्क लोकेश मित्तल,वित्त सचिव रामकिशन भूतड़ा,महानगर समन्वयक शैलेश माहेश्वरी,सह समन्वयक भंवरलाल दैया,प्रकल्प प्रभारी सुरेश भूतड़ा,जोधपुर मारवाड़ शाखा अध्यक्ष डॉ.दिनेश पेड़ीवाल, जोधपुर मुख्य शाखा सचिव राजेन्द्र मंत्री,नन्दनवन शाखा अध्यक्ष सुरेश व्यास,सचिव संजय भण्डारी,पावटा शाखा अध्यक्ष सम्पत सिंह टाक, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, रातानाडा शाखा सचिव सुरेश दुग्गल, सुरेन्द्र वैष्णव सहित बड़ी संख्या में परिषद् सदस्य उपस्थित थे।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026