Doordrishti News Logo

जोधपुर: पुलिस टीम को टक्कर मारने के प्रयास में फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

  • गत माह जून महिने में हुआ था प्रकरण दर्ज
  • आरोपी जालोर में भी मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पुलिस टीम को टक्कर मारने के प्रयास में फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र में जून माह में एक हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस वाहन को टक्कर मारने का प्रयास किया था। बाद में वह भाग गया। पुलिस की टीमें उसका पीछा कर रही थी। आरोपी को आज दस्तयाब किए जाने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी झंवर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में जालोर में भी वांटेड चल रहा था।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश,डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल,एडीसीपी निशांत भारद्वाज एवं एसीपी प्रताप नगर रविंद्र बोथरा के सुपर विजन में प्रकरण में आज आरोपी विष्णु की ढाणी लुणावास खारा झंवर निवासी सुभाष गोदारा पुत्र जुगताराम को गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला 
चौहाबो थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि मामला 11 जून का है। तब डीएसटी प्रभारी एसआई पिंटू कुमार मय जाब्ता को सांयकालीन गश्त के समय आठ बजे रवाना होकर शोभावतों की ढाणी रोड पर पहुंचे। तब सुभाष गोदारा के संबंध में उसके काली स्कार्पियो में घूमने की सूचना मिली थी। जिस पर उसका पीछा किया गया।

भाविक करेगी 1 लाख किशोरियों व महिलाओं की एनीमिया जांच

उसने पुलिस की गाड़ी को देखते हुए गाड़ी को कट मारते हुए निकला। फिर रांग साइड से जाकर गाड़ी को दौड़ाया गया। वह अपनी गाड़ी रिद्धि- सिद्धी चौराहा के आगे से अशोक उद्यान के सामने रांग साइड में भगाकर 21 सेक्टर मोड की तरफ होते हुए 11 सेक्टर की तरफ खतरनाक तरीके से निकला और पुलिस में भय पैदा करने लगा। बाद में वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला,मगर उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया गया।

सुभाष के खिलाफ है 11 प्रकरण दर्ज 
आरोपी सुभाष गोदारा के खिलाफ अब तक 11 प्रकरण सामने आए हैं। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश के मंदसौर में एनडीपीएस एक्ट,जोधपुर पश्चिम, पाली,जालोर कोतवाली,पाली सदर, प्रतापनगर सेडवा बाड़मेर में प्रकरण दर्ज हैं,जिनमें मादक पदार्थ तस्करी,आर्म्स एक्ट,हत्याप्रयास, मारपीट आदि धाराओं के प्रकरण दर्ज है।

पुलिस टीम में यह भी थे शामिल 
आरोपी को गिरफ्तार करने में एएसआई स्वरूप सिंह,कांस्टेबल पिंटू सिंह,मंगतूराम भी शामिल थे।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026