जोधपुर: वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के निर्देशानुसार वन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार को राजकीय महाविद्यालय, पहला पुलिया परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में चौपासनी मंडल के सभी पदाधिकारी,मोर्चों के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी,पार्षद,शक्तिकेंद्र व बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि व आमजन ने भाग लिया। सभी ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रकार के छायादार व औषधीय पौधे रोपे।

इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस दिशा में सामूहिक प्रयासों से ही सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम संयोजक जगतनारायण जोशी व सहसंयोजक संजय दईया ने बताया कि यह अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है।

जोधपुर: गौ संरक्षण व संवर्धन पर सेमिनार रविवार को

ललित पारवानी,हेमंत जानयानी (अध्यक्ष,चौपासनी मंडल),ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस मौके पर अंकित राजपुरोहित व भाजपा मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और भाजपा कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं।

पौधारोपण के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर पदम सिंह, गुलाब राम,जुगल सांखला,राजेन्द्र शर्मा,हन्वत सिंह,रूपाराम,अजय सैन,विजयलक्ष्मी,सुनिता सोनगरा, मंगला राम,प्रेमसिंह बनावास,
आदि उपस्थित थे।

Related posts:

You missed