Doordrishti News Logo

जोधपुर: लेन देन के विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज), जोधपुर: लेन देन के विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान।शहर के निकट बोरानाडा स्थित नारनाड़ी गांव में एक पत्थर खनन श्रमिक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजन जोधपुर पहुंचे और कुछ लोगों को नामजद कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। आरोपी भी मृतक के गांव के रहने वाले हैं।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।

जोधपुर : दिल्ली भागीदारी न्याय महासम्मेलन में जोधपुर की कांग्रेसी महिलाओं ने लिया भाग

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि झालावाड़ जिले के पहाड़पुरा मनोहर निवासी गिरीराज पुत्र चंद्रसिंह तंवर ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई यहां जोधपुर में बोरानाडा के नारनाड़ी क्षेत्र में एक पत्थर खनन कार्य में लगा हुआ था। वह एक स्टोन मार्ट में काम करता था। उसके गांव के नारायण सिंह, कमल सिंह,पर्वत सिंह,ईश्वरलाल, गोपाल आदि से तंग आकर उसके भाई ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

आरोप है कि यह लोग उसके भाई को रुपयों के लेन देन को लेकर परेशान करते थे। जिसके चलते उसके भाई ने 23 जुलाई को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया है। मामले में अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026