Doordrishti News Logo

जोधपुर: ईएसआई अस्पताल के आवासीय क्वार्टर और सूने मकान में चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: ईएसआई अस्पताल के आवासीय क्वार्टर और सूने मकान में चोरी।कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में ईएसआई अस्पताल के आवासीय क्वार्टर और एक सूने मकान में चोरी हो गई। अस्पताल के क्वार्टर से एक शख्स पुराने पंखे आदि सामान चोरी कर ले गया। जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 15 में भी एक मकान में चोरों ने सेंध लगाकर नगदी और जेवर चुराए। प्रतापनगर पुलिस के अनुसार मूलत: बिलाड़ा के सिलारी हाल अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय ईएसआई के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले रघुनाथ पुत्र अनोप सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि अस्पताल परिसर में उनके सरकारी क्वार्टर से कोई शख्स पुराने पंखे और पंखुडिय़ां चोरी कर ले गया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर अब चोरी के आरोप में सुरेश जोगी पुत्र धन्नाराम जोगी को पकड़ा गया है। वह एक हैण्डलूम के पास झोपड़पट्टी में रहता है।

जोधपुर: पुलिस नहीं करती सुनवाई बढ़ रहे अपराध,बोरानाडा थाने के बाहर प्रदर्शन

दूसरी तरफ श्रीगंगानगर के नागपाल कॉलोनी हाल सेक्टर 15 सीएचबी निवासी आकाश पुत्र राजन कुक्कड़ ने रिपोर्ट दी कि उसके सूने घर से अज्ञात शख्स सोने की दो अंगुठियां, घरेलु सामान और कुछ नगदी चोरी कर ले गया। चौहाबो पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026