घुमन्तु समुदायों के लिए एक दिवसीय दस्तावेज़ शिविर 23 जुलाई को

पहचान दस्तावेजों की अपूर्णता वाले आवेदकों को दोबारा मिलेगा अवसर

जोधपुर(डीडीन्यूज),घुमन्तु समुदायों के लिए एक दिवसीय दस्तावेज़ शिविर 23 जुलाई को। विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदायों के व्यक्तियों के लिए उनके पहचान संबंधी दस्तावेज जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड,जनाधार कार्ड,जाति प्रमाण पत्र,मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि बनाने के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर 23 जुलाई, को प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक संयुक्त निदेशक,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,जोधपुर कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

पूर्व शिविरों में दस्तावेजों की कमी से वंचित रहे आवेदकों के लिए विशेष अवसर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,जोधपुर द्वारा विमुक्त,घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के सदस्यों के लिए पूर्व में 27 नवम्बर 2024 से 15 दिसम्बर 2024 तक “विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु सहायता शिविरों” की श्रृंखला आयोजित की गई थी। इन शिविरों में कई आवेदकों के दस्तावेजों की कमी के कारण उनके पहचान प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सके थे।

मूल दस्तावेजों सहित समय पर शिविर में पहुंचे आवेदक
उपरोक्त पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा पुनः अवसर प्रदान करते हुए यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। ऐसे सभी आवेदक,जिनके दस्तावेज पूर्व में अधूरे पाए गए थे,उनसे कहा है कि वे अपने मूल दस्तावेजों के साथ समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित हों,जिससे उनके पहचान से संबंधित शेष दस्तावेज तैयार किए जा सकें।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026