मंडोर मालाणी व मथुरा सुपरफास्ट में अब इलेक्ट्रिक इंजन

लोकप्रिय मंडोर सुपरफास्ट ट्रेन में आज से इलेक्ट्रिक इंजन

जोधपुर(डीडीन्यूज),मंडोर मालाणी व मथुरा सुपरफास्ट में अब इलेक्ट्रिक इंजन। रेलवे लोकप्रिय मंडोर सुपरफास्ट सहित तीन जोड़ी प्रमुख ट्रेनों का डीजल की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन प्रारंभ कर रहा है जिसमें मालाणी एक्सप्रेस भी शामिल है।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर मंडल पर संपूर्ण विद्युतीकरण के पश्चात चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों का डीजल की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसी के तहत यात्री सुविधा में वृद्धि एवं रेलवे की महंगे डीजल पर निर्भरता में कमी लाने के महत्ती उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा जोधपुर- दिल्ली-जोधपुर-मंडोर एक्सप्रेस सुपरफास्ट,दिल्ली-बाड़मेर-दिल्ली मालाणी एक्सप्रेस सुपरफास्ट व बाड़मेर-मथुरा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों का इसी माह से इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

डीआरएम ने बताया कि इसके तहत ट्रेन 22996/22995, जोधपुर- दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट जोधपुर से शुक्रवार 27 जून और दिल्ली से शनिवार 28 जून से एंड टू एंड इलेक्ट्रिक इंजन से चलने लगेंगी। इसी तरह ट्रेन 20488/ 20487,दिल्ली-बाड़मेर-दिल्ली,मालाणी एक्सप्रेस दिल्ली से 1 जुलाई और बाड़मेर से 30 जून से डीजल की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में ट्रेन 20490/20489,बाड़मेर-मथुरा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (द्विसाप्ताहिक) बाड़मेर से शुक्रवार 27 जून से तथा मथुरा से 28 जून से प्रारंभ से अंतिम स्टेशन तक डीजल की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से चलने लगेगी।

रूणिचा एक्सप्रेस: अगस्त में 27 ट्रिप जयपुर के बदले मार्ग से चलेगी

ट्रेन के डीजल की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से चलने के फायदे
-ट्रेनों के इलेक्ट्रिक इंजन से चलने के कई फायदे हैं,जिनमें पर्यावरण अनुकूल होना,लागत में बचत,बेहतर प्रदर्शन और बेहतर परिचालन शामिल है।
-डीजल की खपत कम होती है, जिससे ईंधन पर होने वाले खर्च में बचत होती है।
-इलेक्ट्रिक इंजनों की रखरखाव लागत डीजल ईजनों की रखरखाव लागत की तुलना में कम होती है।
-इलेक्ट्रिक इंजन तुरंत गति पकड़ते हैं,शांत चलते हैं और ऊर्जा दक्षता में वृद्धि और कार्बन उत्सर्जन में कमी में कमी आती है।

Related posts:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026