रूणिचा एक्सप्रेस: अगस्त में 27 ट्रिप जयपुर के बदले मार्ग से चलेगी

फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड दोहरीकरण परियोजना

जोधपुर(डीडीन्यूज),जैसलमेर से आकर दिल्ली जाने वाली रूणिचा एक्सप्रेस अगस्त में 27 ट्रिप आवागमन में जयपुर के परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस- रेवाड़ी रेलखंड के मध्य अटेली, काठूवास व कुंड स्टेशनों पर दोहरीकरण के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य प्रगति पर होने के कारण जैसलमेर-दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस का 1 से 27 अगस्त तक संचालन प्रभावित रहेगा जिसके तहत ट्रेन आवागमन में परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के कारण ट्रेन 14088 जैसलमेर- दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस 1 से 27 अगस्त तक(27 ट्रिप)अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी की जगह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर- अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी और मार्ग के जयपुर,गांधीनगर जयपुर,बांदीकुई,अलवर व खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिली संबल की सौगात

वापसी में ट्रेन 14087,दिल्ली- जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस 1 से 27 अगस्त तक (27 ट्रिप) अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा की जगह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी व मार्ग के खैरथल, अलवर,बांदीकुई,दौसा,गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026