Doordrishti News Logo

जोधपुर, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को दो अलग-अलग मांगों को लेकर हंगामा हुआ। जोधपुर, एबीवीपी ने जहां पेड़ काटने के खिलाफ प्रदर्शन किया वहीं छात्र नेता हरेंद्र चौधरी ने छात्र हितों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। अखिला भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आज सुबह कुलपति कार्यालय में हाथों में अलग-अलग स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने लगे।

Demonstrated at JNVU on different demands

वे विवि परिसर में काटे जा रहे पेड़ों का विरोध जता रहे थे। उन्होंने पेड़ काटने से रोकने की मांग करते हुए पर्यावरण संरक्षण की मांग की। इस संबंध में विवि प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा।

Demonstrated at JNVU on different demands

छात्र नेता हरेंद्र चौधरी की अगुवाई में कई विद्यार्थियों ने छात्र हितों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। बाद में कुलसचिव को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। कुलसचिव ने उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026