जोधपुर: अवैध बजरी को लेकर पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

  • पुलिस खुद लीज स्थान पर डंपर लेकर पहुंची
  • छह महिने से था फरार
  • पांच हजार का इनाम था घोषित

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: अवैध बजरी को लेकर पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार।कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने अवैध बजरी के खनन एवं परिवहन के प्रकरण में पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में छह माह से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उस पर कमिश्ररेट पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रकरण 21 दिसम्बर 24 का है। जब अवैध बजरी खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए थाने की एसआई सुलोचना मय टीम द्वारा एक डंपर का पीछा किया गया था। तब आरोपी ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी थी। तब पुलिस की गाड़ी पलटी खाने से कांस्टेबल चालक बाबूलाल और एसआई सुलोचना घायल हो गए थे। कांस्टेबल बाबूलाल ने लूणी थाने में मामला दर्ज कराया था।

डंपर मालिक को पूर्व में पकड़ा गया 
थानाधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि इसमें डंपर मालिक विवेक विहार निवासी अशोक कुमार पुत्र राजूराम प्रजापत को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया। मगर डंपर का चालक सारणो की ढाणियां मंगल नगर गुढा विश्नोईयान निवासी विष्णु पुत्र रामसिंह फरार हो गया था। वह पिछले छह माह से फरार था और पुलिस के डर से दिल्ली,कलकत्ता, केदारनाथ,ब्रदीनाथ,हरिद्वार, ऋषिकेश,उत्तरप्रदेश,बिहार तथा चित्तौडगढ,उदयपुर इलाकों में छुपता रहा। पुलिस टीम उसका पीछा करती रही और भेष बदलकर उसे पकड़ा गया।

जोधपुर: श्वान घुमाने से मना करने पर पिस्टल से धमकाया

भेष बदल कर पहुंची पुलिस, खलासी का काम करता रहा 
आरोपी विष्णु सारण दिल्ली, कलकत्ता,केदारनाथ,ब्रदीनाथ, हरिद्वार,ऋषिकेश,उत्तरप्रदेश,बिहार तथा वित्तौडगढ,उदयपुर एरिया में खलासी का कार्य करते हुए छुपते रहा। पुलिस टीम द्वारा भेष बदल कर किया गया जो पूर्व मे भी उतराखण्ड में पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में सफल हो गया था।

दूदिया में आया बजरी का डंपर लेकर 
आरोपी विष्णु के बारे मे पुलिस टीम को सूचना मिली कि वह दूदिया पर आयी बजरी की लीज पर डम्पर लेकर गया है जिस पर पुलिस टीम द्वारा बजरी का डम्पर लेकर पहुंची और उसे दूदिया से निकलते ही करनियाली,सतलाना के पास नाकाबंदी कर रुकवा कर दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम में यह भी थे शामिल 
पुलिस की टीम में थानाधिकारी के साथ कांस्टेबल विकास,रामेश्वर, गजेंद्र,चैनाराम,सरदारसिंह और रिजर्व पुलिस बल से कांस्टेबल प्रकाश एवं महेश शामिल थे।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed