Doordrishti News Logo

जोधपुर: श्वान घुमाने से मना करने पर पिस्टल से धमकाया

  • निगम के ट्रांसफार्मर स्टेशन चौकीदार को जान की धमकी
  • आरोपी को शांतिभंग में पकड़ा
  • पिस्टल खिलौनानुमा,मगर असली जैसी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: श्वान घुमाने से मना करने पर पिस्टल से धमकाया। शहर के काजरी रोड पर नगर निगम के ट्रांसफार्मर स्टेशन पर कार्यरत एक चौकीदार को युवक ने पिस्टल दिखाकर धमकाया। आरोपी को चौकीदान ने स्टेशन के अंदर श्वान घुमाने से मना किया तो उसने यह हरकत की। पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही आरोपी को शांतिभंग में पकड़ा है। उससे पास मिली पिस्टल को चैक किया तो वह खिलौना निकली मगर असली जैसी प्रतीत हो रही थी। चौकीदार की तरफ से शास्त्रीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

थानाधिकारी ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित भानपुरा का रहने वाला शंकरलाल पुत्र भुवनीराम बागरी यहां जोधपुर में काजरी रोड पर नगर निगम के ट्रांसफार्मर स्टेशन पर चौकीदारी करता है। उसने रिपोर्ट दी कि दो तीन दिन पहले उसने एक शख्स जो कार लेकर आता है और यहां ट्रांसफार्मर स्टेशन के अंदर श्वान को घुमाने से मना किया था। तब उसने ठेकेदार सहित उसका नाम पता पूछा था और धमकाने लगा। 23 जून के देर शाम वह व्यक्ति फिर कार लेकर अपने श्वान को घुमाने के लिए पहुंचा और ट्रांसफार्मर स्टेशन में घुसने लगा। तब उसे मना करने पर उसने अपने पास रखी एक पिस्टल नुमा वस्तु निकाली और जान की धमकी दी। उसने चौकीदार के मुंह में पिस्टल को डालकर धमकाया। तब आस पास मौजूद अन्य श्रमिकों ने बीच बचाव कर छुड़ाया।

जोधपुर: समझ जागरूकता और समर्थन से मिलेगा समाधान

थानाधिकारी ने बताया कि आज चौकीदार शंकरलाल की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इस पर आरोपी सुभाष नगर पाल रोड निवासी राजेंश तंवर पुत्र नारायण सिंह माली को शांतिभंग में हिरासत में लिया गया। उसके पास मिली पिस्टल को जांचने पर पता लगा कि वह खिलौना है मगर हुबहू असली जैसी प्रतीत होती है। मामले में अग्रिम जांच जारी है।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed