गुरुवार से 18 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से चलेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस
- फिरोजपुर मंडल पर तकनीकी कार्य से ट्रेन का बदलेगा मार्ग
जोधपुर(डीडीन्यूज),गुरुवार से 18 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से चलेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल- अमृतसर रेलखंड के जंडियाला स्टेशन पर तकनीकी कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण भगत की कोठी-जम्मूतवी- भगत की कोठी ट्रेन 26 जून से 18 ट्रिप परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त कार्य के तहत ब्लॉक के कारण ट्रेन 19225/19226,भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 26 जून गुरुवार से 13 जुलाई तक कुल 18 ट्रिप आवागमन में परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
जोधपुर: आफरी में क्षरित शुष्क भूमि का पुनर्वनीकरण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
इसके तहत ट्रेन आवागमन में अपने निर्धारित मार्ग जालंधर शहर- अमृतसर-पठानकोट की जगह जालंधर शहर-मुकेरिया-पठानकोट के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इस कारण ट्रेन उपरोक्त अवधि में ब्यास,अमृतसर,वेरका,बटाला, धारीवाल व गुरदासपुर स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

