निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर बुधवार को

  • किसी तीन ज्योतिषियों से ले सकेंगे निशुल्क परामर्श
  • महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी,साध्वी प्रीति प्रियवंदा,संस्कृत अकादमी की पूर्व चेयरमैन डॉ जया दवे और बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग के सानिध्य में होगा आयोजन
  • ज्योतिष की 11 विधाओं के 35 विशेषज्ञ देंगे परामर्श

जोधपुर(डीडीन्यूज),निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर बुधवार को।सीता ज्योतिष एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से बुधवार को रातानाडा स्थित एक होटल में निःशुल्क ज्योतिष परामर्श और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के लिए देश भर से ज्योतिष विशेषज्ञ जोधपुर पहुंच गए हैं। आयोजक पं एसके जोशी ने टीम के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र द्वारा निःशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर और ज्योतिष सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।यह आयोजन महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी,साध्वी प्रीति प्रियवंदा, संस्कृत अकादमी की पूर्व अध्यक्ष डॉ जया दवे और बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग के सानिध्य में आयोजित होगा। गत 8 वर्षों से लगातार जनहित में ज्योतिष विद्या से आमजन को जोड़ने और उनकी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए यह आयोजन किया जाता रहा है। सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी और श्याम भक्ति सेवा संस्थान के सहयोग से यह नवम आयोजन है।

इस आयोजन में ज्योतिष विद्या को आगे बढ़ाए जाने के लिए ज्योतिषियों का सम्मानित किए जाने के साथ विभिन्न परेशानियों और परिस्थितियों से गुजर रहे आमजन को ज्योतिष परामर्श से लाभान्वित किया जाएगा। आयोजन समिति के संयोजक भूमित्र जोशी ने बताया कि शिविर में कोई भी व्यक्ति 35 में से किसी तीन ज्योतिष को अलग- अलग अपने सवालों के जवाब व्यक्तिगत मिलकर फलादेश जान सकेगा। जिसमें,प्रश्न कुंडली,जन्म कुंडली,हस्तरेखा,हस्ताक्षर ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर,वास्तु ज्योतिष, निंबरोलॉजी,मेडिकल एस्ट्रोलोजी, कर्मकांड,शेयर ज्योतिष और स्प्रिचुअल हीलर विशेषज्ञों की सेवाएं निशुल्क रूप से मिल सकेगी।

जोधपुर: महिला अधिवक्ताओं का दल भ्रमण के लिए हिमाचल रवाना

इस शिविर में वरिष्ठ प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पं एसके जोशी,डॉ मोनिका आर करल,पं घनश्याम द्विवेदी,पं खिंवराज शर्मा,पं बृजमोहन शर्मा,पं राजेंद्र पुरोहित,पं कौशल नारायण जोशी,पं रितेश व्यास,मनोज कुमार मिश्र,पं मुकेश शर्मा,नरेश शर्मा, संदीप भार्गव,पंआचार्य विष्णु शर्मा, पं शंकर सिंह राजपुरोहित,पं विजय दत्त पुरोहित,पं मनोज व्यास,डॉ संजय बोहरा,नवीन ओम रामावत, वास्तु एक्सपर्ट डॉ अर्चना प्रजापति, वास्तु शास्त्री भूपेंद्र जोधपुर,डॉ इंदू चारण,रत्ना मिश्रा,डॉ सपना सारस्वत,ऋचा शर्मा,मीना चंदानी, जिज्ञासा चंदानी,आचार्य रितेश व्यास,डॉ नन्द किशोर पुरोहित, शिवांश गुरु,पूजा शर्मा,पं चेतन शर्मा और पं मुकेश दाधीच,न्यूमैरोलॉजिस्ट कुमार प्रवीण दिल्ली,तांत्रिक ईंदू राठौड,एस्ट्रोलॉजर डिंपल व्यास आदि सेवाएं देंगे। इन सभी ज्योतिषियों तथा कार्यक्रम सहयोगियों का सम्मान किया जाएगा।

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026