जोधपुर: पथराव के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार,अब तक दस लोग गिरफ्तार
-उम्मेद सागर बांध पथराव प्रकरण
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पथराव के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार,अब तक दस लोग गिरफ्तार। शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने उम्मेद सागर बांध कैचमेंट एरिया में गत दिनों अतिक्रमण दस्ता,पीएचईडी जाब्ता और पुलिस पर पथराव करने वाले पांच और शख्स को अब गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आज दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। मामले में पांच आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक दस लोग प्रकरण में गिरफ्तार किए गए हैं।
जोधपुर: पथराव के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार,अब तक दस लोग गिरफ्तार
थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि उम्मेद सागर बांध के कैचमेंट एरिया में गत दिनों अतिक्रमण हटाने गए पुलिस जाब्ता, नगर निगम अतिक्रमण दस्ता और पीएचईडी जाब्ते के साथ मारपीट करने और पथराव के प्रकरण में पांच और लोगों रेहान,सनीफ, सिकंदर,मो.साहिद और शिवचंद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आस पास के एरिया और बासनी के रहने वाले है। इससे पहले प्रकरण में पांच आरोपियों को पकड़ा गया था। मामले में मीडिया कर्मियों की तरफ से भी एक रिपोर्ट दी गई थी।