जोधपुर: खेत पर कार्य करते करंट लगने से दो कृषकों की मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: खेत पर कार्य करते करंट लगने से दो कृषकों की मौत। शहर के निकट मथानिया क्षेत्र में खेत पर कार्य करते करंट लगने से दो कृषकों की मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुुपुर्द किया।
मथानिया पुलिस ने बताया कि जेलू निवासी पप्पूराम पुत्र पोकरराम मेघवाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार मेघवालों का बास जेलू निवासी 24 वर्षीय श्यामलाल पुत्र इज्याराम मेघवाल रविवार की सुबह खेत पर कार्य कर रहा था। तब उसे करंट लग गया। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।
जोधपुर: दुर्घटना में एक युवक की मौत दूसरा घायल
दूसरी तरफ नेवरा रोड पर कृषि कार्य करते रिणिया मथानिया निवासी 29 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र खेमाराम जाट को करंट लग गया। इस पर उसे पहले अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके भाई सोहनराम ने मथानिया थाने में मर्ग में रिपोर्ट दी।
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

