Doordrishti News Logo

जोधपुर: दो नकबजन गिरफ्तार चार लाख का माल बरामद

  • दिन में रैकी,रात को सूने मकानों में सैंध
  • नशे की लत व शौक पूरा करने के लिए की चोरी
  • चोरी के बाद पतली गलियों से होते थे फरार

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: दो नकबजन गिरफ्तार चार लाख का माल बरामद। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने दो ऐसे नकबजनों को पकड़ा है जो दिन में रैकी करने के बाद रात को चोरियां करते थे। चोरी के बाद पतली गलियों से फरार होकर भाग जाते। पुलिस ने उनसे एक मामले में चुराए हुए करीब चार लाख रुपए का माल बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि वह नशे की लत व शौक पूरा करने के लिए चोरियां करते थे।

थानाधिकारी ईश्वरचन्द्र पारीक ने बताया कि गत 19 जून को सेक्टर 17 ई /176 मोहिन्द्र सिंह पुत्र चैनसिंह ने चोरी की रिपोर्ट दी थी। यहां से चोर लाखों रुपए के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने पूर्व में सम्पति सम्बन्धित चालान शुदा अपराधियों से पूछताछ की गई। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए केजूगुडा पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन हाल नेशनल हैंडलूम के सामने झुग्गी झोपडी में रहने वाले अमर पुत्र मोहन जोगी व सुरेश पुत्र धनाराम जोगी को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

दर्ज मुकदमे वापिस लेने की बात को लेकर प्राणघातक हमला

चोरी के दो मोबाइल व जेवरात बरामद 
पूछताछ के बाद चुराए हुए दो मोबाइल फोन व सोने के जेवरात सहित अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपी आले दर्जे के नकबजन एवं सूखा नशा करने वाला नशेड़ी है जो दिन के समय शहर में घूमकर मकान व दुकान को चिन्हित करते है फिर रात्रि के समय वारदात को अंजाम देते है।

Related posts:

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026