दो ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी रानीखेत एक्सप्रेस
जोधपुर(डीडीन्यूज),दो ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी रानीखेत एक्सप्रेस। जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस दो दिन मेड़ता रोड के परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
रानीखेत,शालीमार और मरुधर एक्सप्रेस जुलाई में एक ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के लूनी-मारवाड़ जंक्शन रेल खंड के मध्य राजकियावास-मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशनों के मध्य ट्रैक नवीनीकरण कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेन 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 23 और 26 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा होकर संचालित की जाएगी व परिवर्तित मार्ग में ट्रेन मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना और कुचामन सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

