जोधपुर: स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त 11 महिलाओं सहित 23 गिरफ्तार

सभी महिलाएं बाहर की रहने वाली

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त 11 महिलाओं सहित 23 गिरफ्तार। भगत की कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर दबिश देकर 11 महिलाओं सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी महिलाएं बाहर की रहने वाली हैं।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस को बासनी शॉपिंग सेंटर के पास स्थित मोनार्क होटल के पास स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देशन और डीसीपी पश्चिम राजर्षि राज वर्मा की निगरानी में भगत की कोठी थाना प्रभारी पदमा शर्मा के नेतृत्व में इस स्पा सेंटर पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई में कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,जिनमें 11 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पा सेंटर की गतिविधियों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

जोधपुर: पुलिस ने नशीलें पदार्थ की डील कर पकड़ा एक लाख के इनामी को

उल्लेखनीय है कि शहर में इन दिनों जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से स्पा सेंटरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में न्यू कोहिनूर के सामने संचालित नेचुरल रिलेक्स स्पा सेन्टर दबिश देकर तीन युवकों गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले जिला पश्चिम की डीएसटी व शास्त्रीनगर पुलिस ने कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के पास ग्लो डे स्पा सेन्टर पर अवैध गतिविधियों की सूचना पर दबिश देकर पांच युवकों को पकड़ा था। बारोनाडा पुलिस ने भी एक मकान में अवैध गतिविधियां पकड़ी थी। वहां से पांच महिलाओं को दस्तयाब किया था जो सभी विदेशी थी। इसमें विदेशी अधिनियम के तहत प्रकरण भी दर्ज किया गया था।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026