जोधपुर: लक्जरी बस में महिला के बैग से दस लाख के आभूषण चोरी

  • हरकत में आई पुलिस ने शातिर महिला को किया गिरफ्तार
  • 102 ग्राम सोने के आभूषण बरामद
  • जेल भिजवाया
  • महिला महाराष्ट्र भागने वाली थी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर:लक्जरी बस में महिला के बैग से दस लाख के आभूषण चोरी। शहर के बनाड़ की रहने वाली एक महिला के लज्जरी बस में दस लाख के जेवरात चोरी हो गए। घटना 10 जून की है। 11 को केस दर्ज कराया गया। मामला सामने आने के साथ बनाड़ पुलिस हरकत में आई और बस में लगे सीसीटीवी फुटेज देखते हुए आभूषण चुराने वाली एक शातिर महिला को पकडऩे में सफलता हासिल कर ली।

महिला को गिरफ्तार कर 102 ग्राम सोने के आभूषण भी जब्त कर लिए। उसे आज कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया है। महिला शुक्रवार को जोधपुर से महाराष्ट्र भागने वाली थी,मगर उससे पहले ही पुलिस उसके गिरेबान तक पहुंच गई।

बनाड़ थाने के एसआई राजूराम ने बताया कि बनाड़ की रहने वाली सुमन देवासी पत्नी सतपाल देवासी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 10 जून को पावटा से बनाड़ के लिए एक लज्जरी बस में सवार हुई थी। बाद में वह बनाड़ चौराहा पर उतर गई और बैग से पानी की बोतल निकालने लगी। तब पता लगा कि उसके बैग से रखे दस तोला सोने के आभूषण जिनमें रखड़ी सेट,हाथों के पुणच,नथ आदि थे। उसके साथ में बच्चा होने से वह पता नहीं लगा पाई कि कैसे गहने चोरी हो गए। बाद में उसने अपने देवर महेंद्र को फोन कर इस बारे में जानकारी दी। इस पर फिर पुलिस को जानकारी दी गई।

एसआई राजूराम ने बताया कि थाने के कांस्टेेबल महेश मीणा आदि ने मिलकर लक्जरी बस को चेक किया और उसमें लगे सीसीटीवी फुटेजों को देखा गया। परिवादी महिला सुमन ने बताया कि उसके पास में एक महिला बैठी थी जो बारबार उसे देख रही थी। जब वह बस से उठी तब वह महिला भी बस से उठ गई थी। जब बस से उतरने लगी तो वह महिला भी बस से उतर गई। सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध महिला को देखा गया।

बनाड़ और आस पास लगे तकरीबन तीन दर्जन सीसीटीवी फुटेजों को देखा गया। महिला बनाड़ चौराहा से उतरने के बाद एक टैंपों फिर कई सारी टैक्सियों को बदल बदल कर निकली थी। पुलिस द्वारा उसका बराबर फोलो किया गया। आखिरकार उसकी लोकेशन विवेक विहार मिलने पर पुलिस उस तक पहुंची।

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.1 वायुसेना में भारतीय भाषा समर कैम्प 2025 का शुभारंभ

एसआई राजूराम ने बताया कि विवेक विहार में बनी कच्ची झुग्गी झोपड़ी से उसे शुक्रवार को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। उसके पास 102 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हो गए। आरोपी महिला महाराष्ट्र की रहने वाली 48 वर्षीय शालू पत्नी अनित मेत्रे को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। आरोपी महिला शुक्रवार की दोपहर दो बजे बस के द्वारा महाराष्ट्र भागने वाली थी,मगर पुलिस उससे पहले ही उसे पकड़ लाई।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026