जोधपुर: एयरपोर्ट नए टर्मिनल भवन की 40 फीट ऊंचाई से गिरा श्रमिक मौके पर मौत

  • शव को रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में
  • परिजन को दी सूचना

जोधपुर (डीडीन्यूज), जोधपुर: एयरपोर्ट नए टर्मिनल भवन की 40 फीट ऊंचाई से गिरा श्रमिक मौके पर मौत। शहर के एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की 40 फीट ऊंचाई से एक श्रमिक कार्य करते नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मौका कार्रवाई के बाद अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया। परिजन को सूचना दी गई है,उनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एयरपोर्ट थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि इन दिनों एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का कार्य चल रहा है। आज सुबह भवन की ऊपरी मंजिल तकरीबन 30-40 फीट की ऊंचाई पर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर सिविल स्थित पेपर मिल मार्ग पर रहने वाला 19 वर्षीय निशांत कश्यप पुत्र संदीप कश्यप कार्य कर रहा था। तब वह अचानक वहां नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जोधपुर: अत्यंत दुर्लभ प्रिसैक्रल श्वान्नोमा ट्यूमर की सफल सर्जरी

पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी भी वहां पहुंंचे। बताया कि गया कि निशांत कश्यप लोहे के जोड़ का कार्य कर रहा था। उसके परिजन को उत्तरप्रदेश सूचना दी गई है। उनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026