जोधपुर: अलसुबह 22 पंचायतों में घरों और ढाणियों में दी रेड

  • कमिश्नरेट पुलिस का लूणी और डांगियावास में सर्च अभियान
  • मादक पदार्थ,अवैध हथियार और बजरी माफियाओं के खिलाफ अभियान

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: अल सुबह 22 पंचायतों में घरों और ढाणियों में दी रेड। कमिश्नरेट के लूणी पुलिस थाना क्षेत्र में तकरीबन बीस दिन पहले बजरी माफियाओं ने मिलकर एक पुलिस कर्मी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पुलिस ने लूणी क्षेत्र में आज दूसरी बार सर्च अभियान चलाया है। लूणी तहसील के 22 पंचायतों में पुलिस की तरफ से मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध हथियार और बजरी माफियाओं की धरपकड़ की गई। दो सौ से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने हर घर और ढाणी में पहुंच कर संदिज्ध को पकड़ा। हालांकि कितने लोगों को पकड़ा गया और क्या सामग्री जब्त की गई इसका पूरा ब्यौरा नहीं मिल पाया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस उपायुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्तव और जिला पश्चिम उपायुक्त राजर्षि राज वर्मा के सुपरविजन में एडीसीपी पूर्व वीरेंद्रसिंह,निशांत भारद्वाज और एसीपी सहित डांगियावास के साथ वृत बोरानाडा में अलसुबह मादक पदार्थ,अवैध हथियारों धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया।

जोधपुर: एयरपोर्ट नए टर्मिनल भवन की 40 फीट ऊंचाई से गिरा श्रमिक मौके पर मौत

बजरी माफियाओं की धरपकड़ और वांटेडों की तलाश करवाई गई। लूणी की 22 पंचायतों में सुबह छेड़ गए अभियान में कई संदिज्ध लोगों को पकडऩे के साथ मादक पदार्थ भी जब्त किए गए। घरों और ढाणियों में पहुंच कर पुलिस ने मालिकों से पूछताछ की। इसी तरह डांगियावास में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। तकरीबन 20 दिन पहले लूणी थाना क्षेत्र में बजरी माफियाओं ने मिलकर पुलिस के एक जवान की जान ली थी। जिसके बाद पुलिस ने अब सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। सिपाही की मौत के बाद लूणी में यह सर्च अभियान दूसरी बार चलाया गया है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026