जोधपुर: यात्री का रुपयों भरा हैंडबैग लौटा कर टीटीई ने दिखाई ईमानदारी
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: यात्री का रुपयों भरा हैंडबैग लौटा कर टीटीई ने दिखाई ईमानदारी। ट्रेन में भूले रुपयों भरा हैंडबैग यात्री को लौटाकर टीटीई ने ईमानदारी का परिचय दिया है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडल पर कार्यरत टीटीआई श्याम लाल को ट्रेन 20496,हड़पसर- जोधपुर सुपरफास्ट में बुधवार को अहमदाबाद से टिकट चेकिंग के दौरान एम-1 कोच की 12 नंबर सीट पर लावारिस हैंडबैग मिला जिसमें 17 हजार 600 रुपए नकद व अन्य दस्तावेज थे।
जोधपुर: सुप्रीमकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश विजय विश्नोई का किया स्वागत
एचएचटी मशीन से यात्री सिद्धार्थ राकेश कुमार के मोबाइल नंबर निकाल कर बैग उनका होने की उचित पुष्टि करने के बाद श्यामलाल ने महेसाणा में उनके परिचित विपिन भाई को सौंपकर ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया। यात्री अहमदाबाद स्टेशन आने पर उतर गया था।
Related posts:

डॉ.भाटी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

दो दिवसीय स्पाइन सेमिनार एवं ऑर्थोपेडिक पीजी टीचिंग प्रोग्राम शुरू

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

