जोधपुर: अब वाट्सएप पर मिलेंगे जन्म मृत्यु व विवाह प्रमाण पत्र

  • डिजिटल सुविधा का विस्तार
  • घर बैठे पहचान पोर्टल से प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सुविधा प्रारम्भ
  • आमजन के लिए एक और सुविधा
  • प्रमाण पत्र अब मोबाइल पर उपलब्ध
  • संयुक्त निदेशक मीनाक्षी चौधरी ने दी जानकारी
  • रजिस्ट्रारों को दिए निर्देश

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: अब वाट्सएप पर मिलेंगे जन्म मृत्यु व विवाह प्रमाण पत्र। आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिले में वाट्सएप एप्लिकेशन के माध्यम से जन्म,मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की सेवा प्रारंभ कर दी गई है। अब नागरिकों को इन प्रमाण पत्रों के लिए कार्यालयों में नहीं जाना होगा,बल्कि वे इन्हें सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे।

जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं संयुक्त निदेशक,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग,फलौदी/जोधपुर, मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि पहचान पोर्टल पर इस सुविधा को लागू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत रजिस्ट्रारों एवं उप-रजिस्ट्रारों को निर्देशित किया गया है कि आवेदक का पंजीकृत मोबाइल नंबर (जो वाट्सएप से जुड़ा हो) प्रमाणन प्रक्रिया के समय प्राप्त किया जाए और पहचान पोर्टल पर दर्ज किया जाए।

इस नवाचार के माध्यम से प्रमाण पत्र डिजिटल माध्यम से सीधे वाट्सएप पर भेजे जाएंगे,जिससे प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया और अधिक सुलभ,पारदर्शी एवं त्वरित बन सकेगी।

संभागीय आयुक्त ने किया सेखाला सीएचसी का औचक निरीक्षण

संयुक्त निदेशक मीनाक्षी चौधरी ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस सुविधा का प्रचार-प्रसार आमजन के बीच अधिक से अधिक किया जाए एवं प्रत्येक कार्यालय के बाहर सूचना पट्ट चस्पा कर नागरिकों को इस नई व्यवस्था की जानकारी दी जाए।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026