2036 के ओलंपिक में सर्वाधिक पहलवान राजस्थान से भेजने का लक्ष्य- राजीव

  • राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता की प्रेसवार्ता

जोधपुर(डीडीन्यूज),राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने कहा कि 2036 ओलंपिक में सर्वाधिक पहलवान राजस्थान से भेजने का लक्ष्य है।राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जोधपुर आने पर यहां वे प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, महिलाओं और ग्रामीण प्रतिभाओं को पूरा सहयोग मिलेगा। कुश्ती संघ
खिलाड़ियों और सरकारी संस्थाओं के बीच मजबूत सेतु बनेगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दिशा में कार्य कर रहा है। राजस्थान राज्य कुश्ती संघ भी प्रदेश में कुश्ती को एक नई ऊंचाई देने के लिए प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती के विकास के लिए बनाई जा रही विशेष रणनीति
राज्य की ग्रामीण प्रतिभाओं और महिला पहलवानों को खेल के लिए प्रेरित करना उनका लक्ष्य है। उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनके लिए प्रशिक्षण के अवसर बढ़ाना संघ की प्राथमिकता है। आगामी प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों में महिला पहलवानों की भागीदारी सुनिश्चित किया जायेगा।

केंद्र की मोदी सरकार की 11वर्ष की उपलब्धि गिनाई

कोटा में आयोजित अंडर-20 के बाद जोधपुर में आयोजित अंडर-15 प्रतियोगिता इस दिशा में है एक महत्वपूर्ण पहल है। राजस्थान में शीघ्र ही एक अत्याधुनिक कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। कुश्ती संघ राज्य के खिलाड़ियों और सरकारी संस्थाओं के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करेगा। कई सरकारी योजनाएं ऐसी हैं जिनकी जानकारी खिलाड़ियों को नहीं मिल पाती है।
हर खिलाड़ी को सभी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी समय पर दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

Related posts:

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026