जोधपुर: स्वीफ्ट कार में आए बदमाशों ने की हवाई फायरिंग छात्र घायल
- दिनदहाड़े फायरिंग
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: स्वीफ्ट कार में आए बदमाशों ने की हवाई फायरिंग छात्र घायल। शहर के पाल रोड स्थित 9वीं-10वीं रोड क्षेत्र में सोमवार की सुबह बिना नम्बरी स्वीफ्ट कार में सवार होकर आए चार पांच बदमाशों ने एक छात्र पर बेसबॉल के बेट से जानलेवा हमला करने के साथ हवाई फायरिंग की। फायरिंग से क्षेत्र में एकबार दहशत फैल गई। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में टीमों को लगाया है। जिनकी पहचान के साथ तलाश की जा रही है।
सरदारपुरा थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि आज सुबह सरदारपुरा दसवीं रोड निवासी लोकेश पंवार पुत्र गोङ्क्षवंद पंवार पर आबकारी थाने के पास में बिना नम्बरी सफेद स्वीफ्ट कार में सवार होकर चार पांच बदमाशों ने हमला किया। जिससे वह चोटिल हो गया। बदमाशों ने भगाते हुए बाद हवाई फायरिंग की थी।आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
हमला किस कारण किया गया इस बारे में मजरूब लोकेश पंवार के बयान लिए जा रहे है। वह पढ़ाई करता है। हो सकता है कि उसकी किसी से बोलचाल हो रखी है। इस बारे में तस्दीक की जा रही है। उसे उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
डॉ सांखला करेंगे लायंस क्लब जोधपुर मरूधरा का इस वर्ष नेतृत्व
पहले भी यहां बिगड़ा था माहौल
आस पास के लोगों का कहना है कि पिछले माह ही इस क्षेत्र में बन रही रोड के समय ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई थी।तब एक बस चालक और कार चालक के बीच हुई अनबन के दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली थी। हलाांकि उसे बाद में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था।
मार्ग पर खुली है शराब की बांचें
इस मार्ग नवींं-दसवीं रोड पर शराब की तीन चार दुकानों का संचालन हो रहा है। रात में यहां पर समय बीतने के बाद भी दुकानें खुली रहती हैं। जिससे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी बना रहता है। पुलिस इस बात को लेकर भी जांच में जुटी है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

