डॉ सांखला करेंगे लायंस क्लब जोधपुर मरूधरा का इस वर्ष नेतृत्व

जोधपुर(डीडीन्यूज),डॉ सांखला करेंगे लायंस क्लब जोधपुर मरूधरा का इस वर्ष नेतृत्व। लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा की वर्ष 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी का गठन क्लब अध्यक्ष लायन ओमप्रकाश गोलेच्छा की अध्यक्षता में रविवार को क्लब परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया।

क्लब सचिव लायन विजय अग्रवाल ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल के पूर्व उप-अधीक्षक रहे सेवानिवृत डॉक्टर लायन महेंद्र सिंह सांखला वर्ष 2025-26 के लिए अध्यक्ष घोषित किये गए। सचिव पद पर हैंडीक्राफ्ट व रियल एस्टेट व्यवसायी लायन प्रवीण सिंह परिहार व दवा कारोबारी लायन नितेश दवे को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।

जोधपुर: अतिक्रमण हटाने गए दस्ते और पुलिस पर पथराव कई चोटिल, हवाई फायर के साथ अश्रुगैस छोड़ी

क्लब अध्यक्ष पद को स्वीकारते हुए लायन डॉक्टर महेंद्र सिंह सांखला ने इसे गौरव का क्षण बताया व उपस्थित क्लब परिवार के सदस्यों को आश्वस्त किया कि पूरे तन मन धन से पूरे वर्ष सेवा कार्य करेंगे। सदैव मानव सेवा में कार्यकारिणी तत्पर रहेगी ऐसा अपना प्रण दोहराया।

बैठक में उपस्थित क्लब सदस्यों लायन किशन सिंह देवड़ा,सज्जन लाल माथुर,सुमेरसिंह कच्छवाह, पवन लोहिया,जयंतीलाल जैन, अशोक बाहेती,चंपालाल कालानी, वीरेंद्र तातेड़,कमलेश खेतानी,एन एस पुरोहित,विपुल सिंघवी व प्रमोद पवार सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया व वर्षपर्यंत सेवा कार्यों की गति बढ़ाने का आह्वान किया।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026