Doordrishti News Logo

बाइक चोरी कर घर में रखी लोहे की टंकी चुरा ले गए

  • टंकी में डेढ़ किलो चांदी के आभूषण
  • 30 हजार की नगदी
  • टंकी को दूर खेत में पटका

जोधपुर(डीडीन्यूज),बाइक चोरी कर घर में रखी लोहे की टंकी चुरा ले गए। शहर के निकट बनाड़ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे एक मजदूर के घर में 7-8 जून की आधी रात में चोरी हो गई। मजदूर खुद रात साढ़े बारह बजे मजदूरी कर लौटा था। अज्ञात चोर घर के बाहर से उसकी बाइक को भी चुरा ले गए।

घर में रखी टंकी को उठा ले गए फिर गहने और नगदी पर हाथ साफ कर टंकी को दूर खेत में पटक गए। पीडि़त ने बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी है। संदेह है कि इसमें किसी जानकार का हाथ हो सकता है।

दरअसल मूलत: डांगियावास के दांतीवाड़ा हाल रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे बनाड़ निवासी आत्माराम पुत्र पीराराम भाट ने पुलिस को बताया कि वह 7 जून की रात साढ़े 12 बजे तक तीन चार मजदूरों के साथ शगुन रिसोर्ट पर मजदूरी कर रहा था। फिर वह अपने घर आकर सो गया। रात तकरीबन 1.30 बजे से 1.49 बजे के बीच में अज्ञात उसके घर में घुसे और लोहे की टंकी को चुराकर बाहर तक लाए। इसके बाद बाहर खड़ी उसकी बाइक को उठाया और उस पर टंकी को डालकर ले गए। टंकी को किसी दूर स्थान पर खाली कर फेंक दिया। इस टँकी में उसके डेढ़ किलो चांदी के जेवरात के अलावा 30 हजार रुपए भी थे।

जोधपुर: स्वीफ्ट कार में आए बदमाशों ने की हवाई फायरिंग छात्र घायल

पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच एसआई राजूराम की तरफ से की जा रही है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले में किसी जानकार का हाथ होने का भी अंदेशा जताया है। फिलहाल तफ्तीश की जा रही है।

Related posts: