Doordrishti News Logo

सूने मकान में चोरों ने लगाई सैंध

जोधपुर(डीडीन्यूज),सूने मकान में चोरों ने लगाई सैंध। शहर के बनाड़ स्थित तिरूपति नगर नांदड़ी में एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर यहां से सोने चांदी के जेवरात और 40 हजार की नगदी चुरा ले गए। भवन मालिक ने इस बारे में बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी।

जोधपुर: आधी रात को युवक को कार से उतार कर हमला,लोहे के पाइप व बीयर की बोतल मारी

बनाड़ थाने के एसआई राउराम ने बताया कि मूलत: सीकर के पुराना बास नीम का थाना हाल नांदड़ी तिरूपति नगर निवासी कमल कुमार पुत्र परमानंद शर्मा ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 2 से 4 जून के बीच में अपने पैतृक गांव सीकर गया था। इस बीच घर सूना था। वापिस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से 40 हजार रुपए और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

Related posts: