Doordrishti News Logo

जोधपुर: आधी रात को युवक को कार से उतार कर हमला,लोहे के पाइप व बीयर की बोतल मारी

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: आधी रात को युवक को कार से उतार कर हमला,लोहे के पाइप व बीयर की बोतल मारी। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में 5 जून की रात एक बजे बेकरी के पास में कार सवार दो युवकों को पांच सात युवकों ने रुकवाने के बाद हमला किया। उसका नाम पता पूछा और फिर बीयर की बोतल और लोहे के पाइप से पिटाई की। इससे युवक घायल हो गए। इस बारे में महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब आरोपयिों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।

जोधपुर: हिस्ट्रीशीटर ने साथी संग की मकान में चोरी

पुलिस ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी महामंदिर निवासी फैसल खान पुत्र मेहबूब ने रिपोर्ट दी कि वह 5 जून की रात करीब 1 बजे अपने दोस्त आमीन व नावेद घर की तरफ जा रहे थे। तब महामन्दिर ब्रिक्स बैकरी के सामने 4-5 युवकों ने उसे आडे फिर कर रुकवाया और गाड़ी से बाहर निकाल दिया। फिर नाम पूछा। नाम बताने पर मारपीट शुरु कर दी और 4-5 युवक और बुलाए जो लोहे के पाइप व बीयर की बोतल लेकर आए।

बाद में सभी ने हमला कर दिया। लोहे के पाइप से सिर पर वार किया और बीयर की बोतल से नाक पर मारी। लहूलुहान होने पर वह दोस्तों संग भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026