जोधपुर: बाइक चोरी का खुलासा वाहन चोर को पकड़ा

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: बाइक चोरी का खुलासा वाहन चोर को पकड़ा। शहर की सूरसागर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। उसके खिलाफ दस प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने दो दिन पहले बाइक चुराई थी। उससे चोरी की बाइक को जब्त किया गया है।

जोधपुर: बहनोई की हत्या का आरोपी साला सहित दो गिरफ्तार

थानाधिकारी हरिशचंद्र सोलंकी ने बताया कि कुत्तों का बाड़ा सूरसागर निवासी मो.नाजिम पुत्र नियाज खां की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। उसने 5 जून को रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के आरोप में आखलिया चौराहा स्थित नाडी मोहल्ला बरकत कॉलोनी निवासी शाहरूख पुत्र मो.शरीफ को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पूर्व में दस प्रकरण सामने आए हैं।

Related posts: