जोधपुर: बहनोई की हत्या का आरोपी साला सहित दो गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: बहनोई की हत्या का आरोपी साला सहित दो गिरफ्तार। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 14 में गुरुवार रात एक ज्यूस की दुकान के पास में बहनोई की चाकू गोदकर हत्या करने के आरोपी साले सहित दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक और आरोपी साला फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

थानाधिकारी ईश्चरचंद पारिक ने बताया कि रात में सूचना मिली कि सेक्टर 14 में रिमझिम ज्यूस के पास चाकूबाजी हुई है। इस पर पुलिस तत्काल वहां पहूंची। जहां पर दो घायलों नुमान खान और रफीक को जनसहयोग से अस्पताल भिजवाया गया। थानाधिकारी पारिक के अनुसार नुमान खान पर उसके दो सालों फिरोज एवं समीर के साथ एक अन्य व्यक्ति ने यह हमला किया था। नुमान को गंभीर घाव लगे थे, जिसकी बाद में रात में ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई रफीक की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।

हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस आयुक्त राजेन्द्रसिंह व पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज ने विशेष दिशा निर्देश दिए,जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनील के पंवार व सहायक पुलिस आयुक्त रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में टीम गठित की गई।

अजमेर से किया दस्तयाब
हत्याकाण्ड मे संलिप्त मुख्य आरोपी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 14/1026 निवासी समीरूद्दीन उर्फ समीर पुत्र अलीमुद्दीन शेख व मेघवालों की बस्ती चांदपोल हाल चौहाबो 17/603 निवासी सूरज उर्फ सुजल गेंगवानी उर्फ बंगाली पुत्र भगवान दास मेघवाल को मांगलियावास अजमेर से दस्तयाब कर अनुसंधान व पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

पहले इंस्टाग्राम पर पहचान फिर डिजिटल करेंसी में इंवेस्ट के नाम पर 57.55 लाख ठगे

पारिवारिक मामलों में दखलांदाजी 
पूछताछ समीरूद्दीन उर्फ समीर ने बताया कि उसका जीजा नुमान खान उर्फ फिरोज पुत्र युनुस खान अन्दरूनी पारिवारिक मामलों में अत्यन्त दखलान्दाजी करता था एवं बार-बार समझाइश से भी नही मान रहा था इसी आपसी रंजिश के चलते दोस्त सूरज उर्फ सुजल गेंगवानी उर्फ बंगाली की मदद से हत्या कर दी।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026