जोधपुर: एम्स के स्वास्थ्य कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: एम्स के स्वास्थ्य कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण का शुभारंभ। एम्स जोधपुर की उत्कृष्ट पहल के अंतर्गत शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो.डॉ.जीडी पुरी,कार्यकारी निदेशक एम्स जोधपुर ने किया।
यह कार्यक्रम कार्यकारी निदेशक के मार्गदर्शन व परिकल्पना में आरंभ किया गया है,जिसका उद्देश्य संस्थान के चिकित्सा कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना है। स्वस्थ चिकित्सक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होते हैं।
पोंसेटी मैथड से 1010 बच्चों का बिना ऑपरेशन सफल इलाज
इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन एक बहुविषयक चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जा रहा है,जिसमें डॉ. दीपक कुमार झा,डॉ.महेश देवनानी (चिकित्सा अधीक्षक),डॉ.गोपाल कृष्ण बोहरा,डॉ.पंकज भारद्वाज, डॉ.दीपक कुमार,डॉ.सत्येन्द्र खीचड़, डॉ.श्रीमंजूनाथ संकनगौदार,डॉ. नरेश नेभिनानी एवं डॉ.प्रकाश चंद्र काला शामिल हैं। यह प्रयास स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने और संस्थान में एक स्वस्थ कार्य संस्कृति स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

