पोंसेटी मैथड से 1010 बच्चों का बिना ऑपरेशन सफल इलाज

  • वर्ल्ड क्लबफुट डे पर विशेष आयोजन

जोधपुर(डीडीन्यूज),पोंसेटी मैथड से 1010 बच्चों का बिना ऑपरेशन सफल इलाज। शहर की गैर लाभकारी संस्था क्योर इण्डिया व मथुरादास माथुर अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अस्पताल परिसर में विश्व क्लबफुट डे का आयोजन किया गया।

मथुरादास माथुर अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ अरूण वैश्य ने बताया कि क्लबफुट एक ऐसी जन्मजात विकृति है जिसमें बच्चे के एक या दोनों पैर अंदर और नीचे की तरफ मुड़ जाते हैं। इसे टैलिप्स इक्विनोवरस के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने क्योर इण्डिया की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान की टीम लगातार इस बीमारी से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क इलाज करने के साथ-साथ इनकी व इनके माता-पिता की काउंसलिंग व मार्गदर्शन भी करती है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 9 को जोधपुर आएंगे

इस अवसर पर क्योर इण्डिया संस्थान की स्टेट प्रोग्राम कॉर्डिनेटर रंजना डिकेन्सन ने बताया कि उनकी संस्था व अस्पताल की ऑर्थोपेडिक विभाग के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 2011 से अब तक 1010 बच्चों का बिना ऑपरेशन के क्लबफुट बीमारी का नि:शुल्क सफल इलाज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इसके उपचार हेतु ग्रसित बच्चे को विशेष प्रकार के जूते दिये जाते हैं और इसके इलाज में लगभग 5 वर्ष का समय लगता है।

इसके सफल इलाज के पश्चात बच्चा सामान्य जीवन जी सकता है। इस अवसर पर डॉ अरूण वैश्य,रंजना डिकेन्सन व अन्य पदाधिकारियों ने केक काटकर व बच्चों को उपहार देकर इस अवसर को खास बनाया। क्लबफुट बीमारी का सफल इलाज करवा चुके बच्चों के अभिभावकों ने क्योर इण्डिया और अस्पताल प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन में क्योर इण्डिया संस्थान के पदाधिकारी,मथुरादास माथुर अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष,डॉक्टर्स व नर्सिंगकर्मी तथा क्लब फुट रोग का सफल इलाज करवा चुके बच्चे व उनके माता-पिता उपस्थित थे।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026